[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सब्सिडियरी परीक्षा के तीसरे दिन 41 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सब्सिडियरी परीक्षा के तीसरे दिन 41 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

0
सब्सिडियरी परीक्षा के तीसरे दिन 41 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा पांच केंद्रों पर 13 नवंबर से अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा ली जा रही है. इसके तीसरे दिन की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में ली गयी. इसमें कुल 287 परीक्षार्थियों में 146 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में कला संकाय के नॉन हिंदी-1 पेपर की परीक्षा हुई. इसमें कुल 166 परीक्षार्थियों में 138 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में विज्ञान/वाणिज्य संकाय के नॉन हिंदी-1 तथा कला संकाय के फिलॉस्फी-1 पेपर की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 121 परीक्षार्थियों में 108 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर, अब रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद चौथे दिन की परीक्षा सोमवार को होगी. इसमें प्रथम पाली में लैंग्वेज एंड लिट्रेचर विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के रूरल इकोनॉमिक्स-1 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel