[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-एक की दो मैरिट लिस्ट में चयनित 4,091 विद्यार्थियों में 2,768 का नामांकन

पीजी सेमेस्टर-एक की दो मैरिट लिस्ट में चयनित 4,091 विद्यार्थियों में 2,768 का नामांकन

0
पीजी सेमेस्टर-एक की दो मैरिट लिस्ट में चयनित 4,091 विद्यार्थियों में 2,768 का नामांकन

पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर कुल 5,495 विद्यार्थियों ने किया आवेदन, 2,633 रजिस्ट्रेशन

मुंगेर

. मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग व छह पीजी सेंटर के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक के लिए दूसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया एक दिसंबर से आरंभ की है. जिसमें चयनित कुल 531 विद्यार्थियों को नामांकन के लिए छह दिसंबर तथा रजिस्ट्रेशन के लिए 8 दिसंबर तक का समय दिया गया है. उक्त सत्र में जारी अबतक के दो मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 4,091 विद्यार्थियों में जहां 2,768 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वही 2,633 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है.

विश्वविद्यालय पीजी सेमेस्टर एक में नामांकन के लिए दूसरी मैरिट लिस्ट में कुल 531 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग तथा पीजी सेंटर में नामांकन और रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए 1 से 6 दिसंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं 6 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन कराते हुए नामांकन शुल्क जमा करने वाले तथा रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज सत्यापन कराने वाले विद्यार्थियों को ही 8 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का समय दिया जायेगा. नामांकन और रजिस्ट्रेशन रसीद शुल्क जमा करने के बाद निकालना विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगा. इसके अतिरिक्त सभी कोटि की छात्राओं सहित एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओें को शून्य पेमेंट पर क्लिक कर वैरिफाय करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. एमयू के 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के लिए पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर कुल 5,495 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें से अबतक जारी दो मैरिट लिस्ट में कुल 4,091 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इसमें कला संकाय में 4,334, विज्ञान संकाय में 1,024 तथा वाणिज्य संकाय के लिए 137 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जबकि उक्त सत्र में अबतक कुल 2,768 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 2,139, विज्ञान संकाय में 528 तथा वाणिज्य संकाय में 101 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 2,633 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 2,048, विज्ञान संकाय में 486 तथा वाणिज्य संकाय में 99 विद्यार्थियों ने अबतक रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel