[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा के सातवें दिन 275 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा के सातवें दिन 275 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

0
स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा के सातवें दिन 275 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से 27 केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके सातवें दिन की परीक्षा बुधवार को ली गयी. जिसमें कुल 12,435 परीक्षार्थियों में 12,160 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 275 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया. स्नातक सेमेस्टर-1 के सातवें दिन की परीक्षा दो पालियों में हुयी. जिसमें प्रथम पाली में एमडीसी के ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र तथा उर्दू की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 10,785 परीक्षार्थियों में 10,573 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 212 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में एसईसी-1 के पेपर एडवांस स्प्रेड सीट टूल्स की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 1,650 परीक्षार्थियों में 1,587 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब आठवें दिन की परीक्षा गुरूवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में एसईसी-1 के कम्यूनिकेशन इन एवरीडे लाइफ सेट-ए की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एसईसी-1 के कम्यूनिकेशन इन एवरीडे लाइफ सेट-बी की परीक्षा ली जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel