[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 21555 विद्यार्थियों ने भरा यूजी पार्ट-तीन का परीक्षा फाॅर्म

21555 विद्यार्थियों ने भरा यूजी पार्ट-तीन का परीक्षा फाॅर्म

0
21555 विद्यार्थियों ने भरा यूजी पार्ट-तीन का परीक्षा फाॅर्म

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय स्नातक पार्ट-तीन शैक्षणिक सत्र 2022-25 के अलावा बैकलाग सत्र के विद्यार्थियों के परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया 29 मई से शुरू है. इसके तहत अब तक कुल 21555 विद्यार्थियों ने परीक्षा फाॅर्म भरा है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र के ऐसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी भी कारण से परीक्षा फाॅर्म भरने से वंचित रह गए थे तथा जिन्होंने 26 से 30 मई के बीच नामांकन कराया है, ऐसे विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए 29 से 31 मई तक का समय दिया गया था. ऐसे में बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि समाप्त हो गयी. अब छूटे विद्यार्थी दो और तीन जून तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फाॅर्म भर सकेंगे. परीक्षा फाॅर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने-अपने संबंधित कालेज में सभी शैक्षणिक दस्तावेजों का अनिवार्य रूप सत्यापन कराना होगा. अब तक कुल 21555 विद्यार्थियों ने परीक्षा फाॅर्म भरा है. इसमें कला संकाय के 19146, विज्ञान संकाय के 2093 तथा वाणिज्य संकाय के 316 विद्यार्थियों ने परीक्षा फाॅर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel