[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 20 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

20 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

0
20 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

जमालपुर. जमालपुर थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी खलासी मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात 20 वर्षीय एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. शनिवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली और तब जमालपुर थाना पुलिस को सूचना दी गयी. थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भिजवा दिया. इस संबंध में 20 वर्षीय मृतक देव कुमार पासवान उर्फ संटू के पिता संजीव कुमार पासवान उर्फ रंजीत कुमार पासवान ने जमालपुर थाने में आवेदन दिया है. इसमें बताया कि वे अपने भाई को आवंटित लोको कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर संख्या 223-ए में रहते हैं. उनका पुत्र शुक्रवार को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया. शनिवार की सुबह हम लोगों ने देखा कि वह अपने कमरे में पंख से लटका हुआ है. परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक देव कुमार उर्फ संटू तीन भाई बहनों में इकलौता भाई था. उसकी दो छोटी बहन भी है. कुछ दिन पहले तक वह एक मॉल में काम करता था. किसी कारण से नौकरी छूट जाने के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गया और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष यशोदा कुमारी ने बताया कि मृतक देव कुमार पासवान के पिता ने आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel