[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-2 में अबतक 1,157 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

पीजी सेमेस्टर-2 में अबतक 1,157 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

0
पीजी सेमेस्टर-2 में अबतक 1,157 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के नियमित तथा सत्र 2022-24 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 3 जुलाई से भराया जा रहा है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के 3 से 11 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जबकि 12 से 13 जुलाई के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क भराया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क के कुल 500 रुपये परीक्षा फॉर्म शुल्क विद्यार्थियों को जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरना होगा. जबकि विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 1,157 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय के 988, विज्ञान संकाय के 129 तथा वाणिज्य संकाय के 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

स्नातक सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 2,198 रजिस्ट्रेशन

मुंगेर. एमयू द्वारा 8 जुलाई से सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसके लिये विद्यार्थियों को 16 जुलाई तक समय दिया गया है. इसमें अबतक कुल 2,198 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. डीएसडब्ल्यू सह नामांकन समिति पदाधिकारी डॉ. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 रजिस्ट्रेशन के लिये 8 से 16 जुलाई तक विद्यार्थियों को समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को अपने-अपने संबंधित कालेज में शैक्षणिक दस्तावेजों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराना होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 2,198 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 1,845, विज्ञान संकाय में 328 तथा वाणिज्य संकाय में 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

आज से स्नातक पार्ट-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 सहित सत्र 2022-25, सत्र 2021-24 तथा सत्र 2020-23 बैकलॉग विद्यार्थियों को गुरुवार से दोबारा फॉर्म भरने का मौका दिया जा रहा है. इसके लिये एमयू द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग विद्यार्थियों को पार्ट-2 तथा पार्ट-1 के लिये दोबारा परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर 11 से 13 जुलाई के बीच समय दिया गया है. इस दौरान विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.

15 जुलाई से एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 में नामांकन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 में नामांकन की प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ की जायेगी. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 15 से 26 जुलाई तक का समय दिया जायेगा. इसमें विद्यार्थियों को पहले अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel