[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मेगा शिविर में 1.29 लाख लोगों ने खायी फाइलेरिया की दवा, 3 लाख था निर्धारित लक्ष्य

मेगा शिविर में 1.29 लाख लोगों ने खायी फाइलेरिया की दवा, 3 लाख था निर्धारित लक्ष्य

0
मेगा शिविर में 1.29 लाख लोगों ने खायी फाइलेरिया की दवा, 3 लाख था निर्धारित लक्ष्य

मुंगेर स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम शुरू किया गया है. जिसके तहत बुधवार को जिले में मेगा शिविर लगाया गया. जिसमें कुल 1.29 लाख लोगों को फाइलेरिया दवा की निर्धारित डोज खिलायी गयी, जबकि निर्धारित लक्ष्य 3 लाख था. अर्थात लक्ष्य का 50 प्रतिशत दवा भी नहीं खिलाया जा सका. मेगा शिविर में जिले के कुल 760 आंगनबाड़ी केंद्रों पर फाइलेरिया की दवा खिलाने को लेकर कैंप लगाया गया था. जहां कुल 1 लाख 29 हजार 387 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी. जिला वैक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ रामप्रवेश ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एमडीए कार्यक्रम 27 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान आशा, सेविका या वॉलियेंटरों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को अल्बेंडाजोल और डाइएथिलकार्बामाजीन की दवा खिलायी जा रही है. उन्होंने बताया कि इसमें 2 से 5 वर्ष से कम आयु, 5 से 15 आयु वर्ग से कम तथा 15 आयु वर्ग से उपर के लोगों को निर्धारित डोज खिलायी जानी है. जबकि अभियान के दौरान 2 साल से कम आयु के बच्चे, गर्भवती तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को यह दवा नहीं खिलायी जानी है. साथ ही जिन लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी जानी है. उसे खाली पेट दवा नहीं खिलाना है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले में कुल 14 लाख 36 हजार 984 लाभुकों को दवा खिलायी जानी है. जिसके लिये कुल 760 टीम, 1,119 आशा, 201 सेविका, 200 वालियेंटर को लगाया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel