[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी 18 अप्रैल को चचेरे भाई की थी शादी, युवक को ट्रक ने रौंदा

18 अप्रैल को चचेरे भाई की थी शादी, युवक को ट्रक ने रौंदा

0
18 अप्रैल को चचेरे भाई की थी शादी, युवक को ट्रक ने रौंदा

पहाड़पुर .अरेराज-बेतिया मुख्य पथ में मेला चौक समीप मस्जिद के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक सोनवल पंचायत के चानीडीह का ब्रजकिशोर यादव (35) था. वह सड़क पार कर रहा था. इस बीच लापरवाह ट्रक चालक ने उसे रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना शुक्रवार रात की बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार चानीडीह गांव के चनजीत यादव का पुत्र ब्रजकिशोर हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था. कुछ ही दिन पहले वह घर आया था. 18 अप्रैल को उसके चचरे भाई की शादी होने वाली है. शादी में सम्मिलित होने के कारण वह हिमाचल नहीं गया. शादी बाद वह हिमाचल जाता, लेकिन शायद उपर वाले को यह मंजूर नहीं था. ब्रजकिशोर की शादी 12 साल पहले मलाही चटिया में हुई थी. उसे एक पुत्र अनीश (6) और दो पुत्री अंशु (8) तथा निशु (4) है. पति की मौत की खबर सुन पत्नी रमिता का दहाड़ मार रोने लगी. वह चींख-चींख कर कह रही थी कि अब हम केकरा सहारे जिअम, हमर लइकन सब के गुजारा कइसे होई. वह रोते रोते बेहोश हो जा रही थी. थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. अभी तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है. उनके द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel