[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari News :विजय श्री गुप्ता दूसरी बार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत

Motihari News :विजय श्री गुप्ता दूसरी बार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत

0
Motihari News :विजय श्री गुप्ता दूसरी बार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत

चकिया. स्थानीय व्यापार मंडल में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अभियान के तहत मंडल अध्यक्षों का चयन किया गया. इन पदों पर 14 तारीख को नामांकन किया गया था.र विवार हुई बैठक में सर्वसम्मति से पुनः चकिया नगर मंडल अध्यक्ष के लिए विजय श्री गुप्ता, चकिया ग्रामीण मंडल से शिवकुमार सिंह, पिपरा मंडल से नरेश शाह व मेहसी मंडल से अशोक कुशवाहा का चयन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव ने सभी अध्यक्षों को माला पहनकर दूसरे कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी. इस अवसर पर मंडल चुनाव प्रभारी के रूप में बृजभूषण गिरी, संजय चौधरी, अजय प्रकाश उपाध्याय, रोहित सिंह ने मंडल अध्यक्षों का प्रस्ताव रखा और उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारी ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया. मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को आज दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है. इसके लिए पहले तो सभी को आगामी कार्यकाल के लिए बधाई देते हैं. विधायक ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ है. आज आप जैसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के बलबूते पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. आगामी कार्यक्रमों में प्रदेश द्वारा निर्देशन कार्य को 100 प्रतिशत हम सब पूरा करें और प्रयास करें कि आगामी 2025 में फिर से सरकार बने. इस अवसर पर सुधीर मिश्रा, अरुण कुशवाहा,राजीव कुमार बुल्लू सिंह, शंभु सिंह,अनूप कुशवाहा, अंजन सिंह,संदीप सुल्तानिया,शंभू गुप्ता ,विशाल राम, परवीन सम्राट,लखींद्र राम,ओम प्रकाश गुप्ता, कृष्णा शर्मा, राजा सहनी, मोहन भार्गव, राजेश साह,दीपक पासवान, अमित यादव, बिन्नी गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel