[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी डीआरसीसी में होगा सक्षमता पास शिक्षकों का वेरिफिकेशन

डीआरसीसी में होगा सक्षमता पास शिक्षकों का वेरिफिकेशन

0
डीआरसीसी में होगा सक्षमता पास शिक्षकों का वेरिफिकेशन

मोतिहारी.सक्षमता परीक्षा में सफल करीब सात हजार शिक्षकों का वेरिफिकेशन एक अगस्त से डीआरसीसी कार्यालय में होगा. इन शिक्षकों के वेरिफिकेशन को लेकर विभाग ने आवश्यक निर्देश जारी किया है. वेरिफिकेशन को लेकर तिथि व स्लाट का निर्धारण किया जाएगा. जानकारी देते हुए डीइओ संजीव कुमार ने बताया कि वेरिफिकेशन सुबह नौ बजे से शुरू की जाएगी. पहला स्लॉट नौ से 10.30 बजे तक दूसरा 10.30 से 12 बजे तक ,तीसरा 12 से 1.30 बजे तक ,चौथा 1.30 से 3 बजे तक तथा पांचवां 3 से 4.30 बजे तक होगा. विभाग के द्वारा वेरिफिकेशन को लेकर शिक्षकों के कोटी के अनुसार तिथि का निर्धारण कर दिया गया है.उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष को वेरिफिकेशन एक अगस्त से ,माध्यमिक शिक्षको का दो से स्नातक कोटि के सभी विषय के शिक्षकों का तीन अगस्त से, मूल कोटी के उर्दू, बंग्ला व शारीरिक शिक्षकों का पांच से तथा मूल कोटी के सामान्य शिक्षकों का वेरिफिकेशन छह अगस्त से होगा. वेरिफिकेशन स्थल पर शिक्षकों को अपने आधार व रजिस्टर्ड मोबाइल के साथ आना होगा.जिस पर एसएमएस एवं ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप के माध्यम से टाइम स्लॉट की सूचना दी जाएगी. वेरिफिकेशन के लिए शिक्षकों को अधिकतम तीन दिनों के लिए ऑफिशियल ड्यूटी पर माने जाएगे.निर्धारित तिथि को वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होने वाले शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा के फार्म भरते समय जिन अभिलेखों को जिस क्रम में अपलोड किया गया है उसी क्रम में वेरिफिकेशन के समय में प्रस्तुत करना होगा. डीइओ ने बताया कि आधार वेरिफिकेशन के बाद थंब इंप्रेशन होगा. वेरिफिकेशन को लेकर सात काउंटर होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel