[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari: विशेष अभियान के तहत की गयी वाहनों की जांच

Motihari: विशेष अभियान के तहत की गयी वाहनों की जांच

0
Motihari: विशेष अभियान के तहत की गयी वाहनों की जांच

Motihari: चकिया. अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) के निर्देशानुसार गंभीर मामलों में वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध आग्नेयास्त्रों व मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर शनिवार शाम और रविवार की सुबह विशेष अभियान चलाया गया, जिसमे सैकड़ों वाहनों की जांच की गई तथा दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया. पुलिस ने विभाग से प्राप्त एचएचडी उपकरण से चोरी तथा गलत तरह से पंजीकृत वाहनों की भी जांच की.शहर के मुख्य सुभाष चौक पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की गई.इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग दो दर्जन वाहन चालकों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अनुमंडल के विभिन्न थानों में यह अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ साथ अपराध पर नियंत्रण था.मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित चकिया थाना के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel