[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी अपराध की योजना बनाते दो अपराधी धराये, तीन फरार

अपराध की योजना बनाते दो अपराधी धराये, तीन फरार

0
अपराध की योजना बनाते दो अपराधी धराये, तीन फरार

अरेराज. अपराध की योजना बनाते दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो देशी कट्टा, दो कारतूस व बुलेट बाइक जब्त हुआ है. वहीं तीन अपराधी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओलहा निवासी मंजीत कुमार व सागर कुमार के रूप में किया गया है. डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार कुछ अपराधी अरेराज भादा रोड में इकट्ठा हुए है. सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर के के गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा सूचना सत्यापन के उपरांत घेराबंदी कर एक बुलेट पर सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. जांच में गिरफ्तार बदमाश के पास से दो देशी कट्टा, दो कारतूस व दो मोबाइल जब्त किया गया. वहीं पुलिस की गाड़ी देखते ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाश भागने में सफल रहे. भागे तीनों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वही गिरफ्तार बदमाश के जब्त मोबाइल में हथियार सप्लाई करने के साथ कई अहम साक्ष्य मिले है. डीएसपी ने बताया कि वाट्सएप पर ग्रुप के कई साथियों से हथियार का फोटो व रेट भेजने व हथियार उपलब्ध होने की बात बतायी गयी है. वहीं कोटवा में हथियार की खेप पहुंचने की भी बात मैसेज में लिखा हुआ है. पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक कुंडली खंगालने में जुटी है. छापेमारी टीम मे सर्किल इंस्पेक्टर के के गुप्ता, हरसिद्धि थानाध्यक्ष नवीन कुमार, दारोगा रविरंजन कुमार,अमित रंजन सहित शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel