[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या की साजिश नाकाम

हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या की साजिश नाकाम

0
हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या की साजिश नाकाम

मोतिहारी. केसरिया थाने के सागरचुरामन गांव से हथियार के साथ दो अपराधी पकड़े गये. दोनों किसी की हत्या करने आये थे. इस दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गयी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में डुमरियाघाट का संदीप सहनी और मधुबन का करण कुमार है. उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, एक बाइक व एक मोबाइल बरामद हुआ है. प्रेमप्रसंग के विवाद में दोनों किसी की हत्या करने आये थे. पूछताछ में अपराधियों ने हत्या की साजिश का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि सागरचुरामन में बाइक सवार दो संदिग्ध मंडरा रहे हैं. सूचना मिलते पुलिस टीम का गठन किया गया, उसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की. इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की. पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी ली गयी तो उनके पास से हथियार व कारतूस बरामद हुआ. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ थानाध्यक्ष उदय कुमार, दारोगा नवल किशो, ओमपाल, राजीव रंजन, अंजू कुमारी के अलावा सशस्त्र बल शामिल थे. अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel