[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Raxaul News, Crime पसाह नदी के पास सरेह में हुए जलजमाव में डूबने से दो बच्चों की मौत

Raxaul News, Crime पसाह नदी के पास सरेह में हुए जलजमाव में डूबने से दो बच्चों की मौत

0
Raxaul News, Crime पसाह नदी के पास सरेह में हुए जलजमाव में डूबने से दो बच्चों की मौत

छौड़ादानो. दरपा थाना क्षेत्र के पैठनपट्टी गांव में रविवार की दोपहर पसाह नदी के सरेह में हुए जलजमाव में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतक दोनों बच्चे पैठनपट्टी वार्ड एक निवासी विशू पटेल के 11 वर्षीया पुत्री पिंकी कुमारी व 9 वर्षीय पुत्र आदित्यम कुमार थे. घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे खेलने के क्रम में गहरे पानी में चले गए. जहां पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी. उनको डूबता देख उनके चचेरे भाई ने शोर मचाया. इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों बच्चों को पानी से निकाला गया. लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. परिजन दोनों के शव को देख कर दहाड़ मार कर रोने लगे. गांव में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया है. वहीं भतनहिया पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश यादव ने बताया कि विशू पटेल का परिवार काफी गरीब है. विशू स्वयं दिव्यांग है. उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियां थीं. जिनमें से दो की एक साथ मौत हो गयी हैं. जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel