[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मोतिहारी: तुरकौलिया में शराबी युवक का थाना में हंगामा, दरोगा पर किया हमला

मोतिहारी: तुरकौलिया में शराबी युवक का थाना में हंगामा, दरोगा पर किया हमला

0
मोतिहारी: तुरकौलिया में शराबी युवक का थाना में हंगामा, दरोगा पर किया हमला

मोतिहारी के तुरकौलिया से आफताब की रिपोर्ट

Motihari News: तुरकौलिया थाना में शराब के नशे में पहुंचे एक युवक ने जमकर हंगामा किया और दरोगा के साथ मारपीट कर भागने का प्रयास किया. हालांकि मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

थाना पहुंचते ही करने लगा हंगामा

पकड़े गए युवक की पहचान सेमरा टोला निवासी सुलेमान अंसारी के पुत्र फिरोज आलम के रूप में हुई है.

मामले में पीड़ित दरोगा वरुण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वह ओडी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी युवक थाना पहुंचा और आते ही हल्ला-हंगामा करने लगा.

दरोगा से धक्का-मुक्की कर भागने का प्रयास

दरोगा के अनुसार जब वह युवक के पास पहुंचे तो उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी. पूछताछ करने और पकड़ने का प्रयास करते ही युवक उग्र हो गया और मुक्का मारकर भागने लगा.

हालांकि थाना परिसर में मौजूद पुलिस बलों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

पुलिस ने युवक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई.

अपर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel