[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari: माता को दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दुरुस्त की गयी यातायात व्यवस्था

Motihari: माता को दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दुरुस्त की गयी यातायात व्यवस्था

0
Motihari: माता को दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दुरुस्त की गयी यातायात व्यवस्था

मोतिहारी . दशहरा त्योहार को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है. यह ट्रैफिक प्लान 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा. रविवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने शहर के सभी पूजा पंडालों का जायजा लिया. पूजा समिति से सुरक्षा व्यवस्था के बिंदुओं पर बातचीत की. माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए रूट चार्ट जारी कर यातायात को सुगम बनाया. जारी रूटचार्ट के अनुसार पैदल मार्गों में अनिवार्य सेवा को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन शाम छह बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक पूर्णत: बंद रहेगा. यातायात व्यवस्था का सुगम संचालन को लेकर शहर में आधा दर्जन से अधिक ड्रॉप गेट बनाए गए हैं. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छतौनी चौक से मधुबन छावनी चौक होकर गांधी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर सिर्फ दोपहिया वाहनों की परिचालन होगा. छतौनी पूजा समिति में मां का दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालु छतौनी बस पड़ाव में वाहन पार्क करेंगे. यहां दो पहिया व निजी चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी. श्रद्धालु जायसवाल होटल के सामने वाले रास्ते से जाकर छतौनी बस पड़ाव में पार्किंग करेंगे और उसी रास्ते से उन्हें वापस निकलना भी होगा. पकड़ीदयाल की ओर से वाले लोगों का पार्किंग मनरेगा पार्किंग स्थल पर होगा. नगर थाना से माेतीझील पुल होकर गांधी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन पुर्णत: बंद रहेगा. हालांकि, दो पहिया व चार पहिया वाहन से आने वाले श्रद्धालु मरीन ड्राइव के पक्की सड़क पर पार्किंग कर पैदल ही मुख्य बाजारों के दुर्गा पंडालों तक जा सकेंगे. जानपुल चौक से ज्ञानबाबू चौक होकर सत्याग्रह चौक से गांधी चौक की ओर जाने वाले दोपहिया व निजी चारपहिया वाहन नाका नंबर-1 ड्रॉप गेट से गली से होकर मेरिन ड्राइव के पक्की सड़क पर वाहन पार्किंग कर सकेंगे. एसपी ने बताया कि हवाई अड्डा चौक से कचहरी चौक होकर बलुआ चौक, हॉस्पिटल रोड एवं नगर थाना चौक तक पैदल एवं दोपहिया वाहन जा सकेंगे. एमएस कॉलेज से चांदमारी चौक होकर बलुआ चौक एवं नगर थाना की ओर जाने वाली सड़क पर पैदल व दोपहिया वाहन जा सकेंगे. दो पहिया को छोड़कर अन्य वाहन एमएस कॉलेज मैदान में पार्क कर सकेंगे। रघुनाथपुर सड़क से बलुआ चौक की ओर जाने वाली सड़क पर पैदल व दोपहिया वाहन का परिचालन होगा. बापूधाम रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक से नगर थाना की ओर जाने वाली सड़क पर पैदल व दो पहिया वाहन जा सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel