[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी स्काउट एंड गाइड और एनसीसी के छात्राें को दिया गया प्रशिक्षण

स्काउट एंड गाइड और एनसीसी के छात्राें को दिया गया प्रशिक्षण

0
स्काउट एंड गाइड और एनसीसी के छात्राें को दिया गया प्रशिक्षण

मोतिहारी.शहर के बुनियाद केंद्र पर स्काउट एंड गाइड और एनसीसी के 132 बच्चों को वृद्ध एवं दिव्यांगजन मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर क्या किया जाना है एवं क्या नहीं करना है के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में मतदान केंद्रों पर आने वाले दिव्यांगजन एवं 80 साल से अधिक के वृद्ध मतदाताओं को व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए मतदान केंद्र पर रैंप बनाए गए हैं ताकि किसी भी वृद्ध अथवा दिव्यांगजन मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कोई परेशानी नहीं हो. स्काउट एंड गाइड एवं एनसीसी के जिन 132 बच्चों को ट्रेनिंग दी गई है उन्हें चिन्हित किए गए मतदान केंद्रों से टैग कर दिया गया है. ज्ञातव्य की जिला के सभी मतदान केंद्रों पर रैंप बनाए गए हैं और व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई गई है. प्रशिक्षण के दौरान सहायक निदेशक,दिव्यांगजन प्रशाखा, पूर्वी चंपारण श्री शिवेंद्र कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel