[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari : जिले में डेंगू के तीन नये मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी

Motihari : जिले में डेंगू के तीन नये मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी

0
Motihari : जिले में डेंगू के तीन नये मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी

मोतिहारी. जिले में डेंगू के मरीजों का खतरा बढ़ रहा है. मंगलवार को डेंगू के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके अलावा तीन मलेरिया के मरीज है. अब तक जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 28 तक पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है. चिकित्सकों का कहना है कि सितंबर में डेंगू व मलेरिया फैलने की संभावना अधिक होती है, ऐसे में सावधानी बरतें. जिला वेक्टर जनित नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शरतचंद्र शर्मा ने बताया कि सितंबर डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के प्रसार के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. वर्षा के बाद जगह-जगह पानी भर जाता है, जो मच्छरों के प्रजनन का मुख्य कारण है. इस साल अब तक जिले में डेंगू के कुल 28 केस दर्ज किए जा चुके हैं. कहा कि डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए दावा का छिड़काव एवं लोगों को जागरुकता करने का काम किया जा रहा है. जिस गांव में डेंगू के मरीज मिले हैं. वहां पूरे गांव में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है. डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कई कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

डेंगू का लक्षण

तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द और लाल चकत्ते डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं. ऐसे में मरीज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार के लिए पहुंचना चाहिए.

डेंगू से बचाव के उपाय

– मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.

– घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, कूलर, गमले, टायर आदि को साफ रखें।- फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें और मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें।- डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें और प्लेटलेट काउंट की जांच करवाएं.

कहते हैं अधिकारी

विभाग पूरी तरह से सतर्क है, लेकिन लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है, यदि समय पर सतर्कता बरती जाए तो डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण पाया जा सकता है. जिले में अभी तक डेंगू के 28 मरीज सामने आ चुके हैं. सभी मरीजों का स्वास्थ्य ठीक है.

डा. शरत चंद्र शर्मा

डीआइओ, पूर्वी चंपारण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel