[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी बाइक व ट्रक की ठोकर में तीन बरातियों की मौत, ट्रक जब्त

बाइक व ट्रक की ठोकर में तीन बरातियों की मौत, ट्रक जब्त

0
बाइक व ट्रक की ठोकर में तीन बरातियों की मौत, ट्रक जब्त

पिपरा. स्थानीय थाना के पीपरा से बिसुनपुरवा के रामसाहेब भगत के घर निकली बारात में उस समय भगदड़ मच गयी, जब बाइक सवार तीन बरातियों की मौत ट्रक की ठोकर से होने की सूचना बरातियों के बीच फैली. तीनों मृतक मोतिपुर थाना के महवल कोहिया गांव के निवासी है, जो अपने बहन के यहां शादी समारोह में आये थे. मिली जानकारी के अनुसार बारात बिशुनपुरवा से कल्याणपुर थाना के शीतलपुर के लिए निकली थी, जहां घने कोहरे के बीच बाइक सवार बरातियों को ट्रक ने ठोकर मार दी, जिसमें दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं एक बच्चा सुजीत कुमार (7) पिता जितेन्द्र सिंह घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चकिया ले गये, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी. मृतकों में मोतिपुर थाना के महवल कोहिया गांव निवासी नंद किशोर प्रसाद कुशवाहा (35), जितेंद्र सिंह (38) व सुजीत कुमार (7) शामिल है. स्थानीय पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार बखरी के पास बाइक व ट्रक में ठोकर लगी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं घटनास्थल से चालक भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष अम्बेस कुमार ने बताया कि ट्रक की पहचान उसके नंबर व कागजातों से की जा रही है. ट्रक का कहां था, इसकी भी जांच की जा रही है. इधर शव को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने मोतिपुर निवासी उनके परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel