[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari news : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Motihari news : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
Motihari news : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

केसरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के महम्मदपुर में एक युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को उसके बिस्तर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. मृतक उक्त गाँव के उमा साह का 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रदीप कबाड़ के कारोबार से जुड़ा था.जो ठेला लेकर कबाड़ी का काम कर जीवन यापन करता था. प्रदीप कई लोगों से ऋण लिया था. इसको लेकर कुछ दिनों से तनाव में था. बुधवार की संध्या उसका शव घर में पाया गया. अचानक उसकी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. उसको दो छोटे छोटे बच्चे हैं. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. Motihari news :अपहरण कांड में एक आरोपी गिरफ्तार मधुबन. गड़हिया थाना क्षेत्र के एक चौहनियां गांव से चार माह पूर्व अपहरण के मामले फरार नामजद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. हालांकि अबतक अपहृत इंदल सहनी का सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है.मामले गड़हिया पुलिस चकिया थाना क्षेत्र के बैशाहा गांव के सत्यनारायण सहनी ऊर्फ शत्रुघ्न सहनी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरा नामजद आरोपी सुनील सहनी अब भी फरार है. मामले में अपहृत की पत्नी निर्मला देवी गड़हिया ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.गड़हिया ओपी प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि आरोपी सत्यनारायण सहनी ऊर्फ शत्रुघ्न सहनी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा मोतिहारी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel