[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मोतिहारी: बॉयफ्रेंड से मिलने गई युवती से ब्लैकमेल फिर सामूहिक दुष्कर्म, 8 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी: बॉयफ्रेंड से मिलने गई युवती से ब्लैकमेल फिर सामूहिक दुष्कर्म, 8 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

0
मोतिहारी: बॉयफ्रेंड से मिलने गई युवती से ब्लैकमेल फिर सामूहिक दुष्कर्म, 8 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari News: सुगौली थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची एक युवती को कुछ युवकों ने पहले वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

जानकारी के अनुसार युवती अपने परिचित दोस्त से मिलने छोटा मंझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी. बताया जाता है कि युवती का दोस्त मंझौलिया थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है.

इसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां पहुंच गए. आरोप है कि सभी युवकों ने पहले युवती और उसके साथी का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया. इसके बाद युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया गया.

इलाके में आक्रोश का माहौल

घटना को लेकर इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है. लोगों का कहना है कि इस तरह की वारदात समाज के लिए बेहद शर्मनाक है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

एसपी की मॉनिटरिंग में हुई कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया.

एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर रातभर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया.

पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद देर रात तक चले अभियान में बाकी तीन आरोपियों को भी दबोच लिया गया.

पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है.

मेडिकल जांच और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल

इधर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी भेजा गया है. मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल फोन और वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि अदालत में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकें.

गंभीर धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है.

ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कड़ी सजा दिलाई जाए.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel