[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari: पांच करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Motihari: पांच करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
Motihari: पांच करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Motihari: रक्सौल. हरैया थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों और तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. रक्सौल में अफीम की डिलेवरी के लिए जा रहे युवक को बाइपास रोड में हरैया पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के दिशा-निर्देश पर हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के नेतृत्व की टीम के द्वारा उक्त कार्रवाई की गयी. हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि नेपाल को जोड़ने वाली आइसीपी बाइपास रोड में ओवरब्रिज के नीचे से जितना थाना क्षेत्र के बेला जितापुर गांव निवासी सोनालाल प्रसाद के पुत्र रंजन कुमार को चार किलो 985 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसको लेकर हरैया थाना में एक मामला दर्ज करते हुए आरोपी रंजन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जब्त किये गये अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी गयी है. इधर, हाल के दिनों में पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ अफीम की यह सबसे बड़ी बरामदगी साबित हुई है. पुलिस सूत्रों की माने तो तस्कर की गिरफ्तारी के साथ ही अब इससे जुड़े नेटवर्क को खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है. जिसमें अफीम की डिलेवरी लेने वाले से लेकर आरोपी को अफीम उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति तक की तलाश पुलिस कर रही है. अब देखना होगा कि इस प्रकरण में शामिल लोगों को पुलिस कब तक खोज पाती है. फिलहाल, रक्सौल से इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की हुई बरामदगी चर्चा का विषय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel