[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी दो गुटों के बीच मारपीट में सात घायल

दो गुटों के बीच मारपीट में सात घायल

0
दो गुटों के बीच मारपीट में सात घायल

मोतिहारी. शहर के कोल्हुअरवा में देवराहा बाबा चौक के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. उसके सात लोग घायल हो गये. घायलों में रोहित कुमार के अलावा दुसरे पक्ष के राकेश कुमार, विरा महतो, राजकुमार, मंशी महतो, विकाश कुमार के अलावा एक महिला शामिल है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. रोहित ने पुलिस को बताया है कि वह बाजार से बाइक से घर लौट रहा था. इस दौरान देवराहा बाबा चौक के पास राकेश महतो, मुन्ना महतो, विक्की महतो, विरा महतो, राजकुमार महतो, प्रदीप महतो के अलावा आठ-दस लोगों ने घेर लिया. गाली गलौज करते हुए हत्या की नियत से कनपट्टी पर पिस्टल तान दिया. विरोध करने पर फरसा व लाठी-डंडा से मार जख्मी कर दिया. बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पॉकेट से पांच हजार कैश छीनने का भी आरोप लगाया है. वहीं राकेश कुमार ने पुलिस को बताया है कि शराब बेचने का विरोध करने पर मनु दास, रोहित कुमार, बागड़ महतो, गुड्डु महतो, मुन्नीलाल सहित अन्य लोगों ने फरसा व लाठी-डंडा से मार घायल कर दिया. बचाने आये परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की. नगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel