[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari: सुरक्षित यात्रा को ले आरपीएफ ने यात्रियों को किया जागरूक

Motihari: सुरक्षित यात्रा को ले आरपीएफ ने यात्रियों को किया जागरूक

0
Motihari: सुरक्षित यात्रा को ले आरपीएफ ने यात्रियों को किया जागरूक

Motihari: मोतिहारी. त्योहारों में भीड़ के दौरान लोगों की यात्रा सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए शुक्रवार को आरपीएफ टीम के द्वारा रेल यात्रियों को जागरूक किया गया. इस दौरान यात्रियों को सफर के दौरान अपनाए जाने वाले ताैर तरीकों के बारे में बताया गया. जिसमें ट्रेनों व स्टेशन पर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए भी लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया. बापूधाम मोतिहारी स्टेशन प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक शिवसागर यादव के साथ ड्यूटी स्टाफ ने यात्रियों के बीच जन जागरुकता अभियान चला कर यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया कि त्यौहार के समय में अपराधी और ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं. इसलिए यात्रियों को भी अधिक जागरूक व सतर्क रहने की आवश्यकता हैं. बताया कि उचित टिकट ले कर यात्रा करे, यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित से खाने पीने की वस्तु न ले, चलती गाड़ी में न चढ़े व उतरे, गाड़ी के पायदान पर बैठकर या खड़े हो कर यात्रा नहीं करने व गाड़ियों में एसीपी नही करने के साथ ही अपने सामान को सुरक्षित रखने व नशाखुरानी से सावधान रहने को ले जागरूक किया गया. बताया कि इसके साथ ही उचित टिकट ले कर यात्रा करने और रेलवे संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने व स्टेशन प्लेटफॉर्म आदि को साफ सुथरा रखने में मदद करने की अपील की गयी. यात्रियों को बताया कि अगर रेलवे परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ को दे. वही यात्रा के दौरान किसी समस्या के निवारण के लिए यात्री हेल्प लाइन 139 पर संपर्क कर सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel