[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी स्टेशनरि डेव्लपमेंट निर्माण कार्य का लिया जायजा

स्टेशनरि डेव्लपमेंट निर्माण कार्य का लिया जायजा

0
स्टेशनरि डेव्लपमेंट निर्माण कार्य का लिया जायजा

मोतिहारी. बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट कार्य की गति को तेज करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सरकार की गति शक्ति परियोजना के वरीय मंडल अभियंता शैलेश तिवारी ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया. मौके पर अद्या राज कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डी के सिंह अपनी टीम के साथ और कंसल्टिंग कंपनी के इंजीनियर भी अपनी टीम के अलावा रेल प्रशासन के स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार और कोचिंग अधीक्षक अजय कुमार मौजूद रहे. वरीय मंडल अभियंता ने कंस्ट्रक्शन कंपनी से पूछा कि बैरिकेडिंग का काम चालू नहीं होने, लाइट आरओबी के लिए बैरिकेडिंग व पाइलिंग का काम में देरी व पार्सल कार्यालय व जीआरपी बिल्डिंग कब तक हैंड ओवर होगा को लेकर सवाल पूछा. कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि अगस्त माह में पार्सल कार्यालय व जीआरपी बिल्डिंग हैंड ओवर हो जाऐगा. प्लेटफार्म एक पर बैरिकेडिंग के कार्य में देरी का कारण जीआरपी आफिस व स्टेशन अधीक्षक का कार्यालय की शिफ्टिंग की समस्या है. कहा कि मार्किंग हो गया है कार्यालय शिफ्ट होते ही बैरिकेडिंग कर भवन का डिमोलिशन काम चालू हो जाएगा. स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जीआरपी व स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के शिफ्टिंग के लिए जगह का चयन हो चुका है. प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही शिफ्ट कर दिया जाएगा. तीन दुकान व पे एंड यूज का भी मामला है उन्हें भी उचित स्थान मुहैय्या कराकर शिफ्ट कराना है लेकिन इसके कारण काम नहीं रोका जायेगा. स्टेशन अधीक्षक कक्ष में मीटिंग के बाद साइट निरीक्षण भी किया. जहां कंपनी को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. मंडल अभियंता ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार काम हो रहा है और क्वालिटी का भी ख्याल रखा जा रहा है. क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा. वरीय मंडल अभियंता ने कंपनी को व कंसल्टेंट को निर्देश दिया कि आप काम में तेजी लाऐं और कोई भी समस्या खड़ा हो रहा है तो स्टेशन अधीक्षक की अध्यक्षता में मीटिंग कर साईट विजिट कर संयुक्त रिपोर्ट बनवाकर भेजे, तुरंत समस्या का समाधान कराउंगा. कोचिंग अधीक्षक ने पूछताछ केन्द्र के लिए सुझाव दिया जिसे मान लिया गया. साइकिल मोटर साइकिल स्टैंड को तुरंत शिफ्ट करने का भी निर्देश दिया गया और प्रवेश द्वार को बंद करने का भी आदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel