सप्ताह में दो दिन चलती है ट्रेन
यहां बता दें कि रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली 15557 नंबर की अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को दरभंगा से चलकर रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या धाम जंक्शन, लखनऊ चारबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल तक जाती है. यह ट्रेन मुख्य तौर पर अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक मानी जाती है. इस ट्रेन में शयनयान कोच की संख्या 12 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच की संख्या 8 है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
