[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी नेपाल से भारत लाई जा रही 102 किलो से अधिक गांजा की खेप जब्त, बिहार का तस्कर गिरफ्तार

नेपाल से भारत लाई जा रही 102 किलो से अधिक गांजा की खेप जब्त, बिहार का तस्कर गिरफ्तार

0
नेपाल से भारत लाई जा रही 102 किलो से अधिक गांजा की खेप जब्त, बिहार का तस्कर गिरफ्तार
पर्सा पुलिस द्वारा जब्त गांजा की खेप और तस्करी में प्रयुक्त कार.

रक्सौल से मनोज गुप्ता की रिपोर्ट

Raxaul News: नेपाल के पर्सा जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 किलोग्राम 638 ग्राम गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त कर ली है. मामले में कानूनी कार्रवाई के साथ तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: बागमती नदी से नेपाल की शराब तस्करी नाकाम, 972 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत जा रही कार से बरामद हुआ गांजा

जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर इलाका प्रहरी कार्यालय जानकीटोला की पुलिस टीम ने रविवार देर रात जगरनाथपुर गांवपालिका-2 स्थित भित्री इनरवा जाने वाले चौक पर कार्रवाई की.

इस दौरान भारत की ओर जा रही BR 01 CU 3544 नंबर की सफेद कार को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी में कार के अंदर छिपाकर रखे गए 10 पैकेटों से कुल 102 किलोग्राम 638 ग्राम गांजा बरामद किया गया.

पश्चिम चंपारण का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मौके से कार को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के नवलपुर निवासी 32 वर्षीय गुड्डू वर्मा के रूप में हुई है.

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि गांजा की खेप नेपाल से भारत ले जाई जा रही थी.

तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

पर्सा पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ नियंत्रण संबंधी कानून के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है.

पुलिस का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: नेपाल में लगातार बारिश का असर, गंडक बराज से पहली बार एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel