[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी दो अंतरजिला बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

दो अंतरजिला बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

0
दो अंतरजिला बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

बंजरिया.मोबाइल झपट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने एनएच-28 ए पर खदेड़कर पकड़ लिया. गिरफ्तार बदमाशों में बेतिया जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के बकही गांव का मुन्ना कुमार व श्रीनगर थाना क्षेत्र के मंगलपुर का सुभाष कुमार है, जिसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, झपटे गये दो स्मार्ट फोन, तीन सौ रुपये व एक अपाची बाइक बरामद हुआ है. घटना को लेकर लखौरा थाना क्षेत्र के सरसरसौल गांव निवासी मुनिफ कुमार ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. बताया है कि बुधवार संध्या 4:30 बजे के समीप अपने बाइक से संबंधी के यहां जा रहा था. इसी दौरान एनएच 28ए पर जीवन पब्लिक स्कूल के सामने अपाची बाइक पर सवार दो बदमाश सुभाष कुमार व मुन्ना कुमार ने हथियार के बल पर उसे घेर कर मोबाइल फोन, तीन सौ रुपया झपट कर भागने लगा. शोरगुल करने पर गश्ती पर निकली बंजरिया पुलिस ने उक्त दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया कि पकड़े गये उक्त दोनों बदमाश थाना क्षेत्र में एनएच बीते कुछ दिनों से मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम दे रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel