[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी 15 नवंबर से होगी धान की खरीदारी

15 नवंबर से होगी धान की खरीदारी

0
15 नवंबर से होगी धान की खरीदारी

मोतिहारी.खरीफ विपन्न वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति को ले तैयारी आरंभ हो गयी है. धान का कटोरा कहे जाने वाले पूर्वी चंपारण में आगामी 15 नवंबर से धान की अधिप्राप्ति की जाएगी. सरकार से जारी गाइड लाइन के आलोक में जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रिंस अनुपम ने धान खरीदारी से संबंधित तैयारियां शुरू कराने का निर्देश दिया है. इसको ले सभी प्रखंड प्रसार सहकारिता पदाधिकारियों को विभागीय गाइड लाइन के अनुरूप खरीदारी की पूरी जानकारी उपलब्ध करायी गयी है. इनमें क्रय केंद्रों पर अधिप्राप्ति के लिए जरूरी सामग्रियों को उपलब्ध कराने को कहा गया है. ताकि धान खरीदारी में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो. विभागीय जानकारी के अनुसार धान अधिप्राप्ति के लिए लक्ष्य निर्धारण संबंधि अधिसूचना अभी जारी नहीं की गयी है. लेकिन अधिप्राप्ति को ले तैयारी करने संबंधित आदेश मिला है. इनमें अंकेक्षण नहीं कराने वाले पैक्स सोसाइटियों को अधिप्राप्ति कार्य से अलग रखा जा सकता है. समितियों में अधिप्राप्ति कार्य के पूर्व भंडारण की व्यवस्था, नमी मापक यंत्र, माप तौल यंत्र का नवीकरण, अधिप्राप्ति कार्यक्रम की बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार 31 अक्टूबर तक निश्चित रूप से कराना होगा. इसके अतिरिक्त अधिप्राप्ति कार्य में लगने वाले सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था करने को कहा गया है. इसके अलावा कई अन्य निर्देश भी दिये गये हैं. धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये क्विंटल तय खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन मौसम 2024-25 अंतर्गत धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य साधारण धान 2300 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए 2320 रुपए प्रति क्विटल निर्धारित की है. अधिप्राप्ति कार्य कृषि विभाग की पोर्टल पर निबंधित किसानों का किया जायेगा. कृषि विभाग की पोर्टल पर 15 सितंबर से किसान अपने धान की संभावित मात्रा व भूमि से संबंधित अद्यतन विवरणी प्रविष्ट कराएंगे. धान अधिप्राप्ति कार्य चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ कराने के पूर्व सक्षम समितियों का अंकेक्षण 30 सितंबर तक संपन्न कराने का निर्देश है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आदेश दे दिए गये हैं. सभी को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है. बायोमीट्रिक फिंगर स्कैनर लगाना अनिवार्य पैक्स व व्यापार मंडली में खरीफ विपणन 2024-25 के लिए किसानों का आधार सत्यापन के लिए बायोमीट्रिक फिंगर प्रिंट स्कैनर 31 अक्टूबर तक निश्चित रूप से लगाने को कहा गया है. अधिप्राप्ति कार्य ससमय शुरू हो, इसके लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक कर सक्षम समितियों का चयन 25 अक्तूबर तक निश्चित रूप से कराने का निर्देश है. वही चयनित समितियों को अधिप्राप्ति कार्य के लिए आवश्यक कैश क्रेडिट ऋण तीन अक्तूबर तक उपलब्ध कराने को कहा गया है. अधिप्राप्ति करने वाले पैक्स व व्यापार मंडल द्वारा विहित प्रपत्र (क्रय-सह-भुगतान पजी, धान अस्वीकरण पंजी, स्टॉक पंजी आदि) का संधारण किया जाएगा. निबंधित चावल मिलों का चयन उनके वास्तविक मिलिग क्षमता के अनुरूप करते हुए चयनित सक्षम समितियों के साथ उनकी टैगिंग 31 अक्तूबर तक निश्चित रूप से कराना होगा. कहते हैं अधिकारी खरीफ धान अधिप्राप्ति को ले समर्थन मूल्य निर्धारण सहित आवश्यक दिशा निदेश प्राप्त हुआ है. 15 नवंबर से धान की खरीदारी शुरू की जाएगी. इसको ले तैयारी शुरू कर दी गयी है. परिवहन कार्य में लगाए जाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाये जाएंगे. प्रिंस अनुपम, डीसीओ, पूर्वी चंपारण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel