[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी नवविवाहिता का शव बरामद, हत्या का आरोप

नवविवाहिता का शव बरामद, हत्या का आरोप

0
नवविवाहिता का शव बरामद, हत्या का आरोप

डुमरियाघाट. पुलिस ने बुधवार देर संध्या रामपुर खजुरिया पंचायत स्थित वार्ड बारह में एक नवविवाहिता का शव बरामद किया है. मृत महिला प्रीति देवी (25) है, जो उक्त वार्ड निवासी राहुल गिरी की पत्नी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला के शव को अपने कब्जे में कर थाने लाया. घटना को लेकर महिला के पिता हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बड़ाहरपुर निवासी प्रेमचंद्र गिरी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्रीति देवी के पति राहुल गिरी, ससुर शर्मा गिरी, नीला देवी, सुभाष गिरी, संजय गिरी, प्रभावती देवी को आरोपित किया है. वहीं आवेदन में बताया है की दहेज को लेकर ससुरालवालों ने मिलकर उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी है. ससुराल वाले पूर्व से दहेज के लिए उसपर दबाव बना रहे थे. समर्थ के अनुसार उन्हें दहेज देकर पुत्री का शादी की गयी थी. इधर रिश्तेदारों द्वारा जानकारी मिली की उसकी पुत्री की मौत हो चुकी है. सूचना के बाद पुत्री के ससुराल पहुंचा तो उसकी पुत्री जमीन पर गिरी हुई थी. उसके गले पर निशान था तथा दुपट्टा उसके गले में लपेटा हुआ था. परिजन घर छोड़ फरार थे. थानाध्यक्ष ध्रुवनारायण ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा दिया गया है. वही मृतका के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel