[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी चंपारण के आदर्श का Georgetown University Qatar में चयन, 3.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली

चंपारण के आदर्श का Georgetown University Qatar में चयन, 3.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली

0
चंपारण के आदर्श का Georgetown University Qatar में चयन, 3.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली

मोतिहारी से इंतेजारुल हक की रिपोर्ट

Motihari Success Story: पूर्वी चंपारण के युवा सामाजिक उद्यमी, शिक्षा परिवर्तन के लिए कार्यरत युवा नेता एवं Skillzo के संस्थापक आदर्श ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्हें Georgetown University in Qatar के बैचलर ऑफ साइंस कार्यक्रम में प्रवेश मिला है. साथ ही लगभग 3.5 करोड़ रुपये की पूर्ण छात्रवृत्ति (Full Scholarship) भी प्रदान की गई है. इस स्कॉलरशिप में चार वर्षों की पढ़ाई, आवास, भोजन तथा अन्य शैक्षणिक खर्च शामिल हैं.

वैश्विक शिक्षा और शोध का मिलेगा अवसर

Georgetown University में अध्ययन के दौरान आदर्श को कतर के साथ-साथ अमेरिका के वॉशिंगटन डी.सी. और इटली में भी अकादमिक एवं शोध संबंधी अवसर प्राप्त होंगे. विश्वविद्यालय का वैश्विक नेटवर्क उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, शोध और नेतृत्व से जुड़ने का अवसर देगा.

साधारण गांव से निकलकर बनाई राष्ट्रीय पहचान

पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के पुरैना सरोत्तर गांव निवासी आदर्श ने सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने Skillzo की स्थापना की, जिसके माध्यम से अब तक 20 हजार से अधिक वंचित छात्रों को मार्गदर्शन, करियर परामर्श और आवश्यक कौशल उपलब्ध कराए जा चुके हैं.

JPIS से मिली नई उड़ान

इससे पहले आदर्श को जयपुर के Jayshree Periwal International School (JPIS) में इंटरनेशनल बैकालॉरिएट (IB) कार्यक्रम के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति मिली थी. यहीं से उन्हें वैश्विक शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला. वे कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नवाचार, शिक्षा और उद्यमिता प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भी निभा चुके हैं.

सफलता का श्रेय परिवार और मार्गदर्शकों को

आदर्श ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, शिक्षकों, मित्रों और मार्गदर्शकों को दिया. उन्होंने विशेष रूप से Second Chance संस्था एवं उसकी संस्थापक Joan Liu का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग ने ऐसे अवसरों तक पहुंचने का रास्ता खोला, जो कभी केवल सपना लगते थे. उन्होंने Ayush Periwal और JPIS परिवार के प्रति भी विशेष आभार जताया.

अब इन विषयों की करेंगे पढ़ाई

Georgetown University Qatar में आदर्श राजनीति, अर्थशास्त्र, सार्वजनिक नीति तथा अन्य सामाजिक विज्ञानों का अध्ययन करेंगे. उनका लक्ष्य वैश्विक स्तर की शिक्षा और अनुभव हासिल कर उसे बिहार एवं भारत के विकास में उपयोग करना है.

पहले भी जीत चुके हैं Global Student Prize

साल 2025 में महज 18 वर्ष की उम्र में आदर्श ने Global Student Prize जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी. Chegg Inc. द्वारा दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उन्हें 148 देशों से आए करीब 11 हजार आवेदनों में चुना गया था. लंदन में आयोजित समारोह में उन्हें एक लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) का पुरस्कार भी मिला था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel