[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी गर्मी से पहले बिजली ने बढ़ाई मुसीबत, मोतिहारी में सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

गर्मी से पहले बिजली ने बढ़ाई मुसीबत, मोतिहारी में सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

0
गर्मी से पहले बिजली ने बढ़ाई मुसीबत, मोतिहारी में सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
AI जेनरेटेड फोटो

मोतिहारी से सामंत कुमार गौतम की रिपोर्ट

Motihari Power Cut: भीषण गर्मी के बीच मोतिहारी में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों की नाराजगी अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आने लगी है. तेज धूप, उमस, लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. कई व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की शिकायतें तेजी से वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जुलाई से आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

लो वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई स्थानों पर लो वोल्टेज की शिकायत सामने आ रही है. लोगों का कहना है कि पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से पंखे, कूलर और एसी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं.

इसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर पड़ रहा है. उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है.

मेंटेनेंस के समय पर उठ रहे सवाल

बिजली आपूर्ति बाधित होने के पीछे मेंटेनेंस कार्य को वजह बताया जा रहा है. हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि रखरखाव करना ही है तो इसकी योजना सर्दियों में बनाई जानी चाहिए.

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि हर वर्ष भीषण गर्मी के दौरान ही शटडाउन क्यों लिया जाता है, जबकि इसी समय बिजली की सबसे अधिक जरूरत होती है.

Whatsapp Image 2026 07 04 At 07.59.49
Whatsapp ग्रुप में विरोध जताते लोग

सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही नाराजगी

व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग बिजली संकट को लेकर लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. कई उपभोक्ताओं ने विभाग से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली बाधित होने से दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है.

ये भी पढ़ें: हज पर जाना है तो जल्द करें आवेदन, 20 जुलाई आखिरी तारीख, जानें जरूरी दस्तावेज और नियम

जनप्रतिनिधि भी लोगों के निशाने पर

बिजली संकट को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठ रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं दिख रही है.

लोगों ने जनप्रतिनिधियों से बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी हस्तक्षेप करने की मांग की है.

उपभोक्ताओं की क्या है मांग

लोगों की प्रमुख मांग है कि अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए, लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और मेंटेनेंस कार्य की बेहतर योजना बनाई जाए ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके.

फिलहाल इस पूरे मामले पर विद्युत विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel