मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट
Motihari Power Cut: शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. 11 केवी बेलिसराय फीडर पर बढ़ते लोड को नियंत्रित करने और उसे विभाजित (लोड डिवाइडिंग) करने के लिए अंतिम चरण का तकनीकी कार्य किया जाएगा. इसके चलते 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को संबंधित क्षेत्रों में सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा शटडाउन
सहायक विद्युत अभियंता राजीव मिश्रा ने बताया कि भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति और वोल्टेज की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से बेलिसराय फीडर पर आवश्यक तकनीकी कार्य किया जा रहा है. कार्य के दौरान फीडर को शटडाउन पर रखा जाएगा. विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है.
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
शटडाउन के दौरान निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी—
- जिला स्कूल परिसर
- अगरवा
- श्रीकृष्ण नगर
- टाउन थाना क्षेत्र
- मुफस्सिल थाना क्षेत्र
- चरखा पार्क के आसपास का इलाका
- बेलबनवा (डॉ. अतुल कुमार की गली तक)
भविष्य में बेहतर होगी बिजली व्यवस्था
बिजली विभाग के अनुसार लोड विभाजन का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर होगी तथा ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या में कमी आएगी.
विभाग ने मांगा उपभोक्ताओं का सहयोग
सहायक विद्युत अभियंता राजीव मिश्रा ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा. विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है.
यह भी पढ़े: किसानों को सही दाम पर मिले यूरिया, कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम का फरमान
