[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी 300 दिनों से लंबित मामलों पर एसपी सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

300 दिनों से लंबित मामलों पर एसपी सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

0
300 दिनों से लंबित मामलों पर एसपी सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते एसपी स्वर्ण प्रभात

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari Police: जिले में लंबित कांडों के निष्पादन और न्यायालयी कार्यों में तेजी लाने को लेकर बुधवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने अभियोजन शाखा के कार्यों की गहन समीक्षा की. बैठक में मुख्यालय डीएसपी समेत अभियोजन शाखा के अधिकारी मौजूद रहे. एसपी ने 300 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

समन, वारंट और कुर्की की हुई समीक्षा

बैठक में न्यायालय से निर्गत समन, वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार की तामिला की स्थिति की समीक्षा की गई. वहीं पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई 300 दिनों से अधिक समय से लंबित कांडों की सूची का जीआर रजिस्टर से मिलान कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

एसपी स्वर्ण प्रभात ने सभी थाना लेखकों, कोर्ट प्रभारियों, कोर्ट नायबों एवं अभियोजन शाखा के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने न्यायालय में कांडों की दैनिक प्रतिवेदन रिपोर्ट समय पर भेजने तथा सभी न्यायालयी आदेशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा.

लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर

एसपी ने कहा कि लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन से न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी और कानून-व्यवस्था भी मजबूत होगी. बैठक में अभियोजन कार्यों की नियमित निगरानी और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर विशेष जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें: बंजरिया में नशामुक्त भारत अभियान आयोजित, नशे से दूर रहने का संदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel