[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, HHD Machine से खुला चोरी की बाइक का पोल

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, HHD Machine से खुला चोरी की बाइक का पोल

0
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, HHD Machine से खुला चोरी की बाइक का पोल
HHD मशीन की मदद से बरामद चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मोतिहारी पुलिस

  मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari Police: मोतिहारी पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वाहन जांच अभियान में तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: 7 जुलाई को पंचायत स्तर पर लगेगा विशेष शिविर, प्रशासन अलर्ट

HHD मशीन से खुला चोरी की बाइक का मामला

कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों की HHD मशीन से जांच की. जांच में एक बाइक का चेसिस नंबर संदिग्ध पाया गया, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पचपकड़ी थाना कांड संख्या-101/26 में चोरी की निकली. पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर अभिषेक कुमार उर्फ जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया.

नेपाल बॉर्डर के पास मिली चोरी की तीसरी बाइक

जितना थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल सीमा से सटे सैनिक रोड स्थित सती माई स्थान के पास एक लावारिस मोटरसाइकिल बरामद की गई. HHD मशीन से जांच में पता चला कि यह बाइक सुगौली थाना कांड संख्या-210/24 में चोरी की गई थी. पुलिस ने वाहन जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें:छतौनी चेन स्नैचिंग का बड़ा खुलासा, कटिहार से 20 ग्राम सोने की चेन बरामद

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर शिकंजा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि HHD मशीन के उपयोग से चोरी के वाहनों की पहचान और बरामदगी में लगातार सफलता मिल रही है. उन्होंने कहा कि जिले में वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और चोरी के वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel