[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari Police Action: लूट की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

Motihari Police Action: लूट की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

0
Motihari Police Action: लूट की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर , AI Generated Image

Motihari Police Action: दरपा थाना क्षेत्र में संभावित लूट की बड़ी वारदात को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दरपा पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन, एक कार और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं.

गुप्त सूचना पर चलाया गया विशेष अभियान

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद दरपा थाना पुलिस ने बेलदवा चौक के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया.

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

जांच के दौरान एक कार और दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस टीम को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया.

हथियार और कारतूस हुए बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ में अपराधियों द्वारा लूट की योजना बनाए जाने की बात सामने आई. पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, एक कार और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं.

यह भी पढ़ें: सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप, फायरकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पांचों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपुल सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, रंजीत यादव, विनीत बहादुर और अतुल कुमार राय के रूप में की गई है. पुलिस जांच में इन सभी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है.

गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस मामले में दरपा थाना कांड संख्या 132/26 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित लूट की बड़ी घटना टल गई.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: 531 जवानों के बीच तीन थर्ड जेंडर ने पहनी खाकी, रचा इतिहास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel