[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari News: महीने में दो बार लगेगा जनकल्याण शिविर, ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की भी सुविधा

Motihari News: महीने में दो बार लगेगा जनकल्याण शिविर, ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की भी सुविधा

0
Motihari News: महीने में दो बार लगेगा जनकल्याण शिविर, ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की भी सुविधा
तुरकौलिया प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर का उद्घाटन करते हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, सीओ संतोष कुमार व बीडीओ संतोष राज.

मोतिहारी के तुरकौलिया से आफताब आलम की रिपोर्ट

Motihari News: तुरकौलिया प्रखंड परिसर में मंगलवार को प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, सीओ संतोष कुमार और बीडीओ संतोष राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिया.

महीने में दो बार लगेगा जनकल्याण शिविर

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए प्रत्येक माह दो बार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों की निगरानी सीएमओ डायरेक्ट करेगा, ताकि लोगों को समय पर न्याय और सुविधा मिल सके.

30 दिनों में होगा शिकायतों का निष्पादन

विधायक ने लोगों से अपनी समस्याएं लिखित रूप में प्रखंड या पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में दर्ज कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि पंजीकृत शिकायतों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में बीडीओ, सीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर समाजसेवी दीपक शर्मा, राजकिशोर कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, कुंदन पासवान, संजय प्रसाद सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel