[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मोतिहारी: भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस सख्त, व्हाट्सएप पर भी दर्ज होगी शिकायत

मोतिहारी: भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस सख्त, व्हाट्सएप पर भी दर्ज होगी शिकायत

0
मोतिहारी: भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस सख्त, व्हाट्सएप पर भी दर्ज होगी शिकायत
एसपी स्वर्ण प्रभात

  मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आम लोगों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. उन्होंने कहा कि यदि कोई पुलिस पदाधिकारी, कर्मचारी या कोई अन्य व्यक्ति सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दें.

कॉल और व्हाट्सएप से दर्ज करा सकेंगे शिकायत

एसपी ने रिश्वतखोरी की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9031827100 जारी किया है. नागरिक इस नंबर पर सीधे कॉल करने के साथ-साथ व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी गोपनीय

एसपी स्वर्ण प्रभात ने भरोसा दिलाया कि शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है.

जनता से सहयोग की अपील

एसपी ने कहा कि रिश्वत लेना और देना दोनों ही दंडनीय अपराध हैं. भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए आम नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी डर के रिश्वतखोरी की शिकायत करें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel