[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari News:  देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Motihari News:  देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Motihari News:  देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले की नगर थाना पुलिस ने बेलबनावा इलाके में छापेमारी कर देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस ने मौके से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से नकद रुपये और एक संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद हुआ है. इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य सफेदपोशों और नेटवर्क से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

मोबाइल में मिले कई चौंकाने वाले सुराग

गिरफ्तार आरोपी की पहचान डुमरियाघाट निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने जब उसके मोबाइल की जांच की, तो उसमें दर्जन भर से अधिक लड़कियों की तस्वीरें और कई संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं. सूत्रों का कहना है कि अमित लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था और सोशल मीडिया व कॉल के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर सौदेबाजी करता था. पुलिस ने उसके पास से करीब 8 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं.

नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

नगर थाना पुलिस अब अमित के मोबाइल डाटा को खंगाल रही है ताकि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और सरगनाओं तक पहुँचा जा सके. पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार जिले के बाहर भी जुड़े हो सकते हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर जल्द ही कुछ अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी और इस काले धंधे में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आस-पास होने वाली ऐसी किसी भी अनैतिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

 मोतिहारी से अमरेश कुमार की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel