[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari: मधुबन में मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, भगवान के आभूषण ले उड़े

Motihari: मधुबन में मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, भगवान के आभूषण ले उड़े

0
Motihari: मधुबन में मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, भगवान के आभूषण ले उड़े
चोरों ने बनाया निशाना, भगवान के आभूषण ले उड़े

मोतिहारी के मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव स्थित शिव-पार्वती मंदिर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.शातिर चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए वहां से पवित्र शालिग्राम और ठाकुर जी की कीमती चांदी की बांसुरी चोरी कर ली है.इस घटना को लेकर मंदिर के पुजारी और दुलमा गांव के निवासी रवीन्द्र दूबे ने मधुबन थाने में लिखित आवेदन देकर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मंदिर से शालिग्राम और चांदी की बांसुरी गायब, लोगों में आक्रोश

थाने में दिए गए आवेदन में पुजारी रवीन्द्र दूबे ने बताया कि रोज की तरह जब वे मंदिर पहुंचे, तो वहां स्थापित शालिग्राम और ठाकुर जी की चांदी की बांसुरी गायब थी.अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया.भगवान के विग्रह और आभूषण की चोरी की जानकारी जैसे ही माधोपुर और आसपास के गांवों में फैली, स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया . लोग जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, चोरों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए . थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि मंदिर में चोरी का मामला संज्ञान में आया है और पुजारी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है . पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है और चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel