[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari News: जन कल्याण शिविर में नहीं दिखे कर्मचारी, खाली पड़ी रहीं कुर्सियां

Motihari News: जन कल्याण शिविर में नहीं दिखे कर्मचारी, खाली पड़ी रहीं कुर्सियां

0
Motihari News: जन कल्याण शिविर में नहीं दिखे कर्मचारी, खाली पड़ी रहीं कुर्सियां
आयोजित जन कल्याण शिविर के दौरान खाली पड़े काउंटर और कुर्सियां.

कल्याणपुर (मोतिहारी) से सुबोध कुमार सिंह की रिपोर्ट

Motihari News: कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर के दौरान व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 जून को शिविर का आयोजन किया गया था, लेकिन बुधवार दोपहर शिविर स्थल पर अधिकांश काउंटर खाली मिले.

प्रशासन की ओर से शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया था. बावजूद इसके, दोपहर करीब 2:45 बजे शिविर स्थल पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति देखने को मिली.

13 काउंटर लगाए गए थे

शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित कुल 13 काउंटर लगाए गए थे. इसका उद्देश्य ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाए बिना एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराना था. यहां आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना समेत कई सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जानी थीं.

दोपहर में खाली मिले काउंटर

प्रभात खबर की टीम जब शिविर स्थल पहुंची तो वहां सभी काउंटरों पर कुर्सियां खाली पड़ी थीं. मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. शिविर के संचालन और निगरानी के लिए तैनात नोडल पदाधिकारी भी उपस्थित नहीं दिखे.

कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे कि निर्धारित समय के दौरान शिविर संचालन कैसे किया जा रहा था.

बीडीओ ने दी सफाई

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रगुप्त कुमार बैठा ने बताया कि शिविर स्थल पर ग्रामीणों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कर्मचारी वापस कार्यालय लौट गए थे.

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या है या आवेदन देना है तो वह सीधे प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या दर्ज करा सकता है. प्रशासन की ओर से सभी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ राजद का धरना

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel