[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मोहर्रम से ठीक पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, बंजरिया में छापेमारी कर डीजे जब्त

मोहर्रम से ठीक पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, बंजरिया में छापेमारी कर डीजे जब्त

0
मोहर्रम से ठीक पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, बंजरिया में छापेमारी कर डीजे जब्त
बंजरिया थाना में ज़ब्त डीजे के साथ पुलिस पदाधिकारी

मोतिहारी बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट

Motihari News: आगामी मोहर्रम पर्व के अवसर पर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. इसी क्रम में मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के सख्त निर्देशों के आलोक में बंजरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से डीजे बजाने वालों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है.

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में अचानक छापेमारी की. इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर मोहर्रम की तैयारियों के बीच डीजे का उपयोग कर रहे लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से डीजे के भारी उपकरणों को जब्त कर लिया है.

त्योहार के दौरान डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि त्योहार के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा. शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने के लिए प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि कहीं भी तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण या भड़काऊ व अश्लील गानों का प्रदर्शन न हो, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़े.

सरकारी आदेश का अवहेलना न करें

एसपी के इसी सख्त रुख को देखते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति या अखाड़ा समिति सरकारी आदेशों की अवहेलना करती पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध तत्काल सुसंगत धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

सिसवा की कार्रवाई से मिला कड़ा संदेश

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे बंजरिया थाना क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है. सिसवा गांव में हुई इस त्वरित कार्रवाई ने उन तमाम लोगों को एक बेहद कड़ा संदेश दिया है जो प्रशासन की सख्ती को हल्के में ले रहे थे.

पुलिस ने जनता से की सहयोग की अपील

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के नियमों के उल्लंघन या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना या पुलिस अधिकारियों को दें. इस कार्रवाई के बाद से पूरे बंजरिया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से डीजे बजाने वालों में खौफ का माहौल है और पुलिस ने अपनी निगरानी व खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय कर दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel