[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मोतिहारी: मजूराहा पावर ग्रिड में आग, एक घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति

मोतिहारी: मजूराहा पावर ग्रिड में आग, एक घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति

0
मोतिहारी: मजूराहा पावर ग्रिड में आग, एक घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति
मजूराहा 33 केवी पावर ग्रिड में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद बिजली विभाग की टीम.

मोतिहारी से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

Motihari News: भीषण गर्मी और अत्यधिक बिजली लोड के कारण गुरुवार को मोतिहारी स्थित 33 केवी पावर ग्रिड मजूराहा में अचानक आग लग गई. घटना के बाद करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ग्रिड परिसर में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे पावर ग्रिड में अचानक आग लग गई. आग लगते ही ग्रिड परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई.

ओवरलोड के कारण हुआ हादसा

सहायक अभियंता राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि अत्यधिक लोड के कारण 1 लाख 32 हजार वोल्ट क्षमता का सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) ब्लास्ट हो गया, जिससे ग्रिड में आग लग गई.

उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ने से सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है.

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया. इसके साथ ही बिजली विभाग के कर्मियों ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया.

तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद शाम 5:23 बजे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई.

गर्मी में लोगों को हुई परेशानी

बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. कई इलाकों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से लोगों को असुविधा हुई.

भविष्य में रोकथाम के लिए उठाए जाएंगे कदम

बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अधिक लोड के कारण यह घटना हुई है. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी उपाय किए जाएंगे और विद्युत प्रणाली को और मजबूत बनाया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel