[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी साइबर ठगी का नया मामला, चार UPI ट्रांजेक्शन में साफ हो गए दो लाख रुपये

साइबर ठगी का नया मामला, चार UPI ट्रांजेक्शन में साफ हो गए दो लाख रुपये

0
साइबर ठगी का नया मामला, चार UPI ट्रांजेक्शन में साफ हो गए दो लाख रुपये
सांकेतिक तस्वीर, Photo credit - pexels. com

मोतिहारी से गिरीश मिश्र की रिपोर्ट

Motihari Cyber Fraud: पूर्वी चंपारण में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है. अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से यूपीआई (UPI) के माध्यम से करीब दो लाख रुपये की निकासी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर नगर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तकनीकी जांच में जुट गई है.

दो बैंक खातों से की गई निकासी

Motihari Cyber Fraud Two Bank Accounts Upi Two Lakh Rupees Stolen 1
सांकेतिक तस्वीर photo credit: pexels. Com

रामगढ़वा थाना क्षेत्र के योगवलिया गांव निवासी मनोज साह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पटनी शाखा में दो बचत खाते हैं. साइबर अपराधियों ने दोनों खातों से चार अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए करीब दो लाख रुपये निकाल लिए.

राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर की शिकायत

राशि निकासी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. इसके आधार पर नगर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया. आवेदन में सभी ट्रांजेक्शन के रेफरेंस नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं.

खातों और यूपीआई आईडी को फ्रीज करने की मांग

पीड़ित ने पुलिस से संबंधित बैंक खातों और फंड प्राप्त करने वाली यूपीआई आईडी को तत्काल फ्रीज कर निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है.

तकनीकी जांच में जुटी पुलिस

नगर साइबर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. जिन खातों और यूपीआई आईडी में राशि भेजी गई है, उनकी पहचान कर संबंधित बैंक और एजेंसियों से जानकारी जुटाई जा रही है. जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: किराये की पत्नी और बच्चे के सहारे शराब तस्करी, 60 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरोह पकड़ा गया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel