[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी Motihari News: कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, अब तीनों पर दर्ज हुआ केस

Motihari News: कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, अब तीनों पर दर्ज हुआ केस

0
Motihari News: कमीशन के लालच में साइबर ठगों को दिए बैंक खाते, अब तीनों पर दर्ज हुआ केस
जांच करते पूर्वी चंपारण साइबर थाना की टीम

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari Cyber Crime: पूर्वी चंपारण पुलिस ने साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्सौल थाना क्षेत्र के तीन म्यूल बैंक खाताधारकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. आर्थिक अपराध इकाई (EOU), पटना के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाया कि तीनों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे. इन खातों का इस्तेमाल देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था.

EOU के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि साइबर डीएसपी प्रतीक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने रक्सौल थाना क्षेत्र के हरनाही निवासी ऋषु कुमार, दुर्गा नगर हरनाही निवासी राजू कुमार तथा हरनाही निवासी कैबरा महाधार कुमार का सत्यापन एवं पूछताछ की. तकनीकी जांच में तीनों के बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने और आगे स्थानांतरित करने में होने की पुष्टि हुई.

कई राज्यों की साइबर ठगी से जुड़े मिले खाते

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इन बैंक खातों के विरुद्ध महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित कई राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं. इसके आधार पर साइबर थाना कांड संख्या-113/26 दर्ज कर तीनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन बैंक खातों का इस्तेमाल कराने वाले साइबर गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

बैंक खाते साझा नहीं करने की अपील

एसपी स्वर्ण प्रभात ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लालच या कमीशन के बदले अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक अथवा बैंकिंग से जुड़ी अन्य जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं. ऐसा करना उन्हें भी साइबर अपराध का आरोपी बना सकता है.

इन अधिकारियों ने की कार्रवाई

छापेमारी एवं जांच टीम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर मनीष कुमार, पुलिस पदाधिकारी प्रत्यूष कुमार, विक्की, खुशबू कुमारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: पिपराकोठी किसान आंदोलन में सांसद पप्पू यादव की हुंकार, लोकसभा से हाईकोर्ट तक लड़ाई का ऐलान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel