[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी करोड़ों का पुल बना, लेकिन रास्ता नहीं बना… जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण

करोड़ों का पुल बना, लेकिन रास्ता नहीं बना… जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण

0
करोड़ों का पुल बना, लेकिन रास्ता नहीं बना… जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण
बनकर तैयार पुल व बीच में आवगमन के लिए ग्रामीणों के द्वारा भरा गया मिट्टी

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट

Motihari Bridge News: पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड में चैलाहां-फुलवार मुख्य मार्ग पर स्थित बुढ़वा नाशी पुल का निर्माण लगभग एक वर्ष पहले पूरा हो चुका है. लेकिन एप्रोच पथ नहीं बनने के कारण यह पुल आज तक आम लोगों के लिए पूरी तरह उपयोगी नहीं बन सका है. हालात ऐसे हैं कि हजारों ग्रामीण हर दिन जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जुलाई से आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

पुल तैयार, लेकिन रास्ता अधूरा

स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है. इसकी मुख्य वजह मुआवजा विवाद बताया जा रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि जिन भू-स्वामियों की जमीन एप्रोच पथ के लिए अधिग्रहित की जा रही है, उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला है. इसी कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है.

हजारों लोगों पर पड़ रहा असर

एप्रोच पथ अधूरा रहने से बंजरिया प्रखंड के बुढ़वा, रोहिनिया, फुलवार, गम्हरिया, बकुलाहरा और ब्रह्मपुरा समेत सुगौली, रामगढ़वा और छौड़ादानों प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, महिलाएं और बुजुर्ग प्रतिदिन इसी अधूरे रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं.

तीन फीट मिट्टी के सहारे हो रहा आवागमन

बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है. ग्रामीणों ने पुल के दोनों तरफ करीब तीन-तीन फीट मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बनाया है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी यह रास्ता फिसलन भरा और खतरनाक हो जाता है.

ये भी पढ़ें: हज पर जाना है तो जल्द करें आवेदन, 20 जुलाई आखिरी तारीख, जानें जरूरी दस्तावेज और नियम

मुआवजा भुगतान की उठी मांग

ग्रामीण अवध पटेल, मुन्ना सिंह, ब्रज श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

उनका कहना है कि पहले भू-स्वामियों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि एप्रोच पथ का निर्माण शुरू हो सके और पुल का लाभ आम लोगों तक पहुंच सके.

लोगों ने दी दुर्घटना की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द एप्रोच पथ का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है. उन्होंने प्रशासन से जनहित को देखते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और पुल को पूरी तरह चालू करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel