[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मधेश पर्यटन मार्ट 2026 का आगाज, भारत-नेपाल पर्यटन सहयोग को मिलेगा नया आयाम

मधेश पर्यटन मार्ट 2026 का आगाज, भारत-नेपाल पर्यटन सहयोग को मिलेगा नया आयाम

0
मधेश पर्यटन मार्ट 2026 का आगाज, भारत-नेपाल पर्यटन सहयोग को मिलेगा नया आयाम
मधेश पर्यटन मार्ट 2026 के उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथि एवं प्रतिनिधि

बीरगंज नेपाल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

नेपाल के मधेश प्रदेश में पर्यटन को नई पहचान दिलाने और भारत-नेपाल के बीच पर्यटन सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित मधेश पर्यटन मार्ट 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ. भारत-नेपाल सीमा से सटे वीरगंज स्थित होटल सरोवर में आयोजित उद्घाटन समारोह में दोनों देशों के पर्यटन व्यवसायियों, उद्योगपतियों, पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता नाटा मधेश प्रदेश के अध्यक्ष एवं जीतपुर-सिमरा उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष मोहन शर्मा लामिछाने ने की. मुख्य अतिथि के रूप में जीतपुर-सिमरा उपमहानगरपालिका के उपप्रमुख भोला अधिकारी मौजूद रहे.

भारत-नेपाल पर्यटन सहयोग बढ़ाने पर जोर

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को दोनों देशों की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि नेपाल प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध है. वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन दोनों देशों के बीच लोगों के संबंधों को और मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है. इसके लिए पर्यटन क्षेत्र में समन्वय, निवेश और सहयोग बढ़ाने की जरूरत है.

प्रमुख अतिथियों ने रखे विचार

समारोह में नेपाल में भारत के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा, पर्यटन व्यवसायी संघ बिहार के संयोजक साकेत राय, वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हरि प्रसाद गौतम, उपाध्यक्ष माधव राजपाल, मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि तथा लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष विमल सर्राफ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

मधेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण

मधेश पर्यटन मार्ट के तहत नेपाल पर्यटन बोर्ड और सहयोगी संस्थाओं ने तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज तैयार किया है. इसके अंतर्गत देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों को मधेश प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. आयोजकों का मानना है कि इससे मधेश प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी.

सिमरा में हुआ विशेष संवाद

उद्घाटन समारोह के बाद सिमरा में आयोजित विशेष बैठक में भारत और नेपाल के प्रतिनिधियों ने पर्यटन क्षेत्र की चुनौतियों, संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में पर्यटन अनुकूल वातावरण तैयार करने, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार तथा सीमा पार पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय मजबूत करने पर सहमति बनी.

अतिथियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया. वहीं मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने भी आयोजन समिति के पदाधिकारियों को सम्मान देकर सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.

मधेश पर्यटन मार्ट 2026 को भारत-नेपाल पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel