[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी अपाची बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला

अपाची बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला

0
अपाची बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला

तुरकौलिया.पुलवाघाट जाने वाली सड़क पर एक युवक को चाकू से हमला कर जख्मी कर देने का मामला उजागर हुआ है. हमलावर अपाची बाइक से दो की संख्या में थे. हमला कर पुलवाघाट की तरफ भाग निकले. जख्मी युवक जयसिंहपुर तेधड़ा का मुकेश कुमार है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि वह स्कूल चौक पर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम कर अपने घर पुलवाघाट जाने वाली सड़क से जा रहा था. इसी बीच मदर टेरेसा स्कूल के समीप पीछे से अपाची बाइक से आ रहे दो व्यक्ति ने धारधार हथियार से हमला कर दिया. जो उसके माथे पर लगा और कट गया. वह सड़क पर गिर गया. पीछे से आ रही चारपहिया वाहन को देख अपराधी भाग निकले. जिससे उसकी जान बच सकी है. वह किसी तरह दुकान मालिक और परिजनों को फोन किया. सभी लोग आए और निजी क्लिनिक में इलाज कराया. इसके बाद तुरकौलिया पीएचसी लाया गया. जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. उसे पूर्ण विश्वास की यह घटना व्यापारिक प्रतिद्वंतियों के द्वारा कराया गया है. प्रशिक्षु डीएसपी पूजा विश्वास ने बताई की आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel