[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी 18 हजार घूस लेते रक्सौल थाने के दारोगा व चौकीदार गिरफ्तार

18 हजार घूस लेते रक्सौल थाने के दारोगा व चौकीदार गिरफ्तार

0
18 हजार घूस लेते रक्सौल थाने के दारोगा व चौकीदार गिरफ्तार

रक्सौल.निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने रक्सौल थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक संजीवन पासवान व चौकीदार रोहित पासवान को घूस लेते गिरफ्तार किया है. संजीवन पासवान के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 स्थित किराये के मकान में कार्रवाई करते हुए घूस के 18 हजार रुपये के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है.

निगरानी विभाग ने बताया है कि संजीवन पासवान और चौकीदार रोहित पासवान के विरुद्ध बीते 31 जुलाई 2024 को निगरानी विभाग पटना को शिकायत प्राप्त हुई थी. इसमें परिवादी पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा थाने के माधोपुर बैरिया निवासी मनोज सिंह के पुत्र विपुल सिंह ने शिकायत दर्ज करायी थी. उसमें यह आरोप लगाया गया था कि रक्सौल थाना में दर्ज कांड संख्या 113/24 में परिवादी के पिता का नाम हटाने तथा केस डायरी को मैनेज करने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है. निगरानी विभाग ने शिकायत मिलने के बाद, इसका सत्यापन किया. इस बात की पुष्टि हुई कि दारोगा संजीवन पासवान के द्वारा घूस मांगी जा रही है. इसके बाद इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के द्वारा कांड दर्ज कर केस के अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया. इसी टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की शाम दारोगा संजीवन पासवान व चौकीदार रोहित पासवान को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया.

बताया गया है कि अभियुक्तद्वय को पूछताछ के बाद निगरानी कोर्ट मुजफ्फरपुर में पेश किया जायेगा. इधर, निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बात करने से इंकार कर रहे है. रक्सौल थानाध्यक्ष से इस संबंध में पूछे जाने को लेकर जब दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो उनका फोन नहीं उठा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel