[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मोतिहारी: रक्सौल में अवैध करेंसी एक्सचेंज पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख से अधिक की नकदी बरामद

मोतिहारी: रक्सौल में अवैध करेंसी एक्सचेंज पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख से अधिक की नकदी बरामद

0
मोतिहारी: रक्सौल में अवैध करेंसी एक्सचेंज पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख से अधिक की नकदी बरामद
अवैध करेंसी एक्सचेंज मामले में कार्रवाई करती पुलिस टीम

मोतिहारी के रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Motihari News: रक्सौल थाना पुलिस और एसटीएफ पटना की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध करेंसी एक्सचेंज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद की है. पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है.

सब्जी बाजार स्थित मिठाई दुकान में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त छापेमारी

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सह थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में सब्जी बाजार स्थित एक मिठाई दुकान में छापेमारी की गई.

कार्रवाई के दौरान वहां से 17 लाख 85 हजार नेपाली रुपये और 13 लाख भारतीय रुपये बरामद किए गए.

17 लाख नेपाली और 13 लाख भारतीय मुद्रा बरामद

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से करेंसी एक्सचेंज का कारोबार चलाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ पटना के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की गई.

मामले में नकरदेई थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद साहेब और रक्सौल के कौड़ीहार निवासी रतन कुमार को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि मोहम्मद साहेब अवैध करेंसी एक्सचेंज का कारोबार चला रहा था, जबकि रतन कुमार पैसे बदलवाने के लिए वहां पहुंचा था.

हिरासत में लिए गए लोगों से नेटवर्क की पूछताछ जारी

थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आर्थिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

छापेमारी के दौरान मनीष आनंद समेत रक्सौल थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel